प्रधानमंत्री मोदी गयाजी पहुंचे, नीतीश कुमार के साथ रोड शो में की जनता से मुलाकात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी पहुंच गए हैं। गयाजी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे बोधगया स्थित एएमयू परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्ह भी उनके साथ ओपन जीप में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने सभा में जुटे लोगों का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने एकजुटता का प्रदर्शन किया, जहां दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना बातचीत देखने को मिली।
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारी संख्या में पहुंचे, जिसमें महिलाओं की भी बड़ी भीड़ थी। मोदी जी गयाजी में छह परियोजनाओं का उद्घाटन और आठ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बुद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। विकसित बिहार का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख प्राथमिकता है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "बिहार प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है। उनका नौवीं बार बिहार आना इस बात का प्रमाण है कि वे बिहार के विकास को लेकर गंभीर हैं। वे हजारों करोड़ की योजनाएं बिहार और बिहारवासियों को समर्पित करने जा रहे हैं।" मंच पर एनडीए के अन्य नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
















































































Leave Your Message