बिहार चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण – नीतीश का ग्राफ गिरा, PK की पकड़ मज़बूत!
बिहार का सियासी मौसम अक्टूबर-नवंबर में गर्म होने वाला है। विधानसभा चुनाव की तारीखें भले ही अभी तय नहीं हुई हों, लेकिन राजनीतिक हलचलें अपने चरम पर हैं। एक ओर मतदाता सूची और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, तो दूसरी ओर सभी दलों ने जनता को लुभाने की रणनीति तेज़ कर दी हैं। इस बीच C-Voter का ताज़ा सर्वे सामने आया है, जिसने साफ कर दिया है कि किस नेता की लोकप्रियता चढ़ रही है और किसकी पकड़ ढीली पड़ रही है। लंबे समय से बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे रहे नीतीश कुमार का ग्राफ लगातार गिर रहा है—फरवरी और जून में 18% पर टिके रहने के बाद अगस्त में यह घटकर 15% रह गया। NDA के बाकी चेहरे चिराग पासवान और सम्राट चौधरी भी नीतीश की जगह मजबूत विकल्प नहीं बन पाए हैं। चिराग फरवरी के 4% से जून में 11% तक तो पहुंचे लेकिन अगस्त में फिर 10% पर आ गए, जबकि सम्राट चौधरी फरवरी में 8%, जून में 7% और अगस्त में 10% पर रहे। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव अब भी सबसे बड़े दावेदार बने हुए हैं—फरवरी में 41%, (इकतालीस) जून में 37% (सेतीस) और अगस्त में 31% समर्थन के साथ। हालांकि उनकी लोकप्रियता में गिरावट दिखी है, लेकिन वे अभी भी बाकी नेताओं पर भारी हैं। सबसे दिलचस्प उभार प्रशांत किशोर का है, जो फरवरी में 15%, जून में 16% और अगस्त में सीधे 22% पर पहुंच गए हैं। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अगर यही रफ्तार रही तो वे चुनाव में किंगमेकर ही नहीं, बल्कि खुद किंग बनने की कोशिश कर सकते हैं। इसी बीच वोटर लिस्ट विवाद ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और सर्वे में 59% (उन्नसत) लोगों ने माना कि उनके आरोपों में दम है, जबकि 67% (सड़सठ) लोगों ने कहा कि आयोग को जवाब देना चाहिए। यानी यह मुद्दा सीधे-सीधे जनता को प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि नीतीश कुमार का ग्राफ नीचे जा रहा है, तेजस्वी यादव भले ही थोड़े कमजोर हुए हों लेकिन अभी भी नंबर वन हैं, चिराग और सम्राट साइडलाइन पर हैं, और प्रशांत किशोर तेजी से गेम चेंजर बनते नज़र आ रहे हैं। इस बार का चुनाव सिर्फ NDA बनाम इंडिया गठबंधन का नहीं होगा, बल्कि PK फैक्टर पूरी राजनीति का रंग बदल सकता है।
















































































Leave Your Message