कभी बी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा था काम लेकिन सीता बनते ही खुली किस्मत, जिसे लगातीं हाथ वो बन जाता सोना
कभी बी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा था काम लेकिन सीता बनते ही खुली किस्मत, जिसे लगातीं हाथ वो बन जाता सोना
दीपिका राजनीति में नई थीं फिर भी 26 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने खिलाफ खड़े धुरंधर नेता को हराया था। जानिए दीपिका चिखलिया के बारे में।
छोटे पर्दे में किसी कलाकार को वैसा फेम मिलना जैसा अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे से मिला, बिल्कुल वैसा ही है जैसे गली क्रिकेट खेलने वाले को सचिन तेंदुलकर जैसा फेम मिल जाए. ऐसा कारनामा कुछ ही लोग कर पाए हैं. उनमें से एक हैं दीपिका चिखलिया या यूं कहें 'मां जानकी।
1987 में आया धारावाहिक 'रामायण' कालजयी बन गया. जहां फिल्मों में मारधाड़ जैसी चीजें पसंद की जा रही थीं, वहीं रामानंद सागर के 'रामायण' ने बच्चों, बुजुर्ग और खासकर यूथ को मोरल वैल्यू सिखाने वाले इंस्टीट्यूशन की तरह काम किया. इस धारावाहिक में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया दोनों राम और सीता के किरदारों में दिखे। इसके बाद दोनों की जिंदगियों में इस रोल का इतना असर पड़ा कि इन दोनों एक्टर्स को लोग राम और सीता की तरह ही देखने लगे. अरुण गोविल पर हम अपने पिछले फ्लैशबैक फ्राइडे में बात कर चुके हैं. इसलिए, आज बात सीता यानी दीपिका चिखलिया पर कर लेते हैं।
















































































Leave Your Message