अब नहीं कोई चूक: दिल्ली CM की सुरक्षा में लगे 22 कमांडो, CRPF को सौंपी गई जिम्मेदारी। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालती थी, लेकिन अब बाहरी सुरक्षा दिल्ली पुलिस के पास रहेगी, जबकि उनकी निजी सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को सौंपा गया है। सीआरपीएफ के चार प्रशिक्षित जवान लगातार उनके साथ तैनात रहेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF की वीआईपी ब्रांच को सौंपी गई है, जो पहले से ही गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं की सुरक्षा संभालती है। अब उनके साथ 22 कमांडो तैनात रहेंगे, जबकि घर के बाहर दो हथियारबंद कमांडो 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। रेखा गुप्ता के काफिले में अब हाईटेक गाड़ियां शामिल होंगी और किसी को भी उनसे मिलने से पहले दिल्ली पुलिस और फिर CRPF की दोहरी जांच से गुजरना होगा। सीएम आवास की सुरक्षा में कई खामियां भी सामने आई हैं। सभी चार बंगलों के एक जैसे प्रवेश द्वार और कम ऊंची चारदीवारी के कारण घुसपैठ का खतरा बना रहता है। सुरक्षा को बेहतर करने के लिए चारदीवारी ऊंची करने, कांटेदार तार लगाने, नए सीसीटीवी लगाने और अलग सुरक्षा रास्ता बनाने जैसे बदलावों की सिफारिश की गई है। जल्द ही इस संबंध में केंद्र सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद जरूरी बदलाव लागू किए जा सकते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स