कर्नाटक कांग्रेस में भूचाल: ED ने विधायकों के घरों पर मारा छापा, करोड़ों की जब्ती, मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी के आरोप। 


कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों बड़ा धमाका हो गया है। कांग्रेस के विधायक केसी वीरेंद्र पर (ED) ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को सिक्किम से हुई उनकी गिरफ्तारी ने पूरे सियासी माहौल को हिला दिया है। यह मामला साधारण नहीं बल्कि हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र की गिरफ्तारी से पहले ED ने शुक्रवार को उनके कई ठिकानों पर धावा बोला था, जहां से करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई। जांच एजेंसी को छापेमारी के दौरान 12 करोड़ रुपये कैश, 6 करोड़ की सोने की ज्वेलरी, 1 करोड़ की विदेशी करेंसी और चार लग्जरी गाड़ियां मिलीं। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि विधायक की सीधी हिस्सेदारी गोवा के कसीनो कारोबार में है और वह करीब पांच कसीनो के मालिक बताए जा रहे हैं। इनमें से एक फेमस “पप्पीज कसीनो” भी शामिल है, जो गोवा में खूब चर्चित है। लेकिन यह कांग्रेस विधायकों पर ED की पहली कार्रवाई नहीं है। पिछले आठ दिनों में यह दूसरा बड़ा मामला है जिसने कर्नाटक की राजनीति को हिला दिया है। 14 अगस्त को कारवार से कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर और बैंक लॉकरों पर ED ने छापा मारा था, जिसमें 1.41 (इकतालीस) करोड़ रुपये कैश, 6.75 (पिछत्तर) किलो सोने के जेवर और बिस्किट बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं, उनके 14.13 करोड़ रुपये जमा वाले बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए और कई अहम दस्तावेज़ व ईमेल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए। यह पूरा मामला साल 2010 में हुए अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सैल ने अन्य कंपनियों और बेलकेरी पोर्ट के अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन आयरन गैरकानूनी तरीके से बाहर भेजा था, जिसकी कीमत लगभग 86.78 (छियासी दशमलव अठहत्तर) करोड़ रुपये आंकी गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि लगातार कांग्रेस विधायकों पर हो रही ED की कार्रवाई महज संयोग है या फिर पार्टी के भीतर वाकई कुछ बड़ा काला खेल चल रहा है। आठ दिन के भीतर दो-दो विधायकों से करोड़ों की बरामदगी और घोटालों के आरोप न सिर्फ कर्नाटक कांग्रेस की छवि पर भारी पड़ रहे हैं बल्कि राज्य की राजनीति को भी गरमा रहे हैं। खासकर तब, जब एक ओर कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करती है और दूसरी ओर उसके अपने ही विधायक मनी लॉन्ड्रिंग, सट्टेबाजी और अवैध खनन जैसे मामलों में फंसे दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष पहले ही कांग्रेस पर हमलावर है और यह मुद्दा आने वाले दिनों में और गरमाने वाला है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स