तेजस्वी यादव के दिखे तेवर, कहा नितीश कुमार के बारे में कुछ ऐसा...

बिहार में राजनीती गरमाई हुई है, साथ ही गठबंधन को लेके खींच तान जारी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात हो सकती है। हालांकि मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि वे लोग सरकार में हैं और कामकाज को लेकर मुलाकातें होती रहती हैं। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जब तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी कितनी सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ रही है? क्या एनडीए में सीट शेयरिंग हो गया? तेजस्वी ने कहा कि यह हम लोगों का मसला है, जहां जेडीयू लड़ेगी वहां आरजेडी भी लड़ रही है। हम जेडीयू के साथ हैं जेडीयू हमारे साथ है। मजबूती के साथ महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स