भर्ती घोटाले में एक और गिरफ्तारी: ईडी ने टीएमसी विधायक साहा को दीवार फांदते पकड़ा, मोबाइल नाले में फेंका। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बुरवान विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीबन कृष्ण साहा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 25 अगस्त 2025 को शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC असिस्टेंट टीचर घोटाला) से जुड़ी जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जब ईडी की टीम उनके घर पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की और दीवार फांदने के प्रयास में पहली मंज़िल से कूद पड़े। इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल पास के नाले में फेंक दिया, जिसे ईडी अधिकारियों ने तुरंत बरामद कर लिया। जांच एजेंसी ने साहा के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। ईडी को संदेह है कि भर्ती घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज और लेन-देन के सबूत इन्हीं ठिकानों पर हो सकते हैं। साहा के मुर्शिदाबाद स्थित आवास के अलावा रघुनाथगंज में उनके ससुराल और बीरभूम में उनके निजी सहायक के घर भी छापे मारे गए। फिलहाल साहा से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोलकाता ले जाकर ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में भी उन्हें इस मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और मई 2023 में उन्हें जमानत मिली थी। ईडी का कहना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग हुई है और जांच अभी जारी है, जिसमें और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स