आज दिल्ली जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, चुनावी रणनीति और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी आलाकमान से मुलाकात संभव।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, मंगलवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा अचानक तय हुआ है और राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर 2025 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के अनुसार, वे दिल्ली में दो दिन तक रुक सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में एनडीए द्वारा विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि दिल्ली में नीतीश कुमार की मुलाकातें और बैठकें आगामी चुनावों की रणनीति और गठबंधन समीकरणों को लेकर हो सकती हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वे बीजेपी आलाकमान से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति और गठबंधन की रूपरेखा पर चर्चा संभव है। साथ ही, 9 सितंबर को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी बातचीत हो सकती है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भी नीतीश की मुलाकात संभावित मानी जा रही है। यह स्पष्ट किया जा चुका है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ेगा और वे ही सीएम चेहरा होंगे। वहीं दूसरी ओर, राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। एनडीए द्वारा विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जो वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में है। अब तक पीएम मोदी छह बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, और सितंबर में पटना मेट्रो उद्घाटन के लिए उनका अगला दौरा संभावित है। ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
















































































Leave Your Message