कटरा के अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन, खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से रोकी गई "माता वैष्णो देवी" की यात्रा।
कटरा के अर्धकुंवारी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने माता वैष्णो देवी की यात्रा को अचानक रोकने के लिए प्रशासन को मजबूर कर दिया है। मौसम की लगातार खराब स्थिति और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज़ बारिश के कारण रास्तों पर मिट्टी और चट्टानों के खिसकने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। अर्धकुंवारी, जो भवन मार्ग का एक प्रमुख पड़ाव है, वहां भूस्खलन से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे ऊपर की ओर जाने और नीचे लौटने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही ठप हो गई है। इसके चलते कटरा बेस कैंप से लेकर भवन तक की संपूर्ण यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है, वहीं एनडीआरएफ और SDRF की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से नए भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, जिससे रास्तों की सफाई में भी बाधा आ रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लें। मौसम में सुधार और मार्ग की पूरी तरह से बहाली के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। माता वैष्णो देवी यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है, ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
















































































Leave Your Message