अमेरिका ने भारत से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ 50% किया, टेक्सटाइल और ज्वेलरी सेक्टर पर गहरा असर। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अब कुल टैरिफ दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह टैरिफ 27 अगस्त 2025 को रात 12:01 बजे (ईस्टर्न डेलाइट टाइम) से लागू हो गया है और उन भारतीय उत्पादों पर असर डालेगा जिन्हें अमेरिका में उपभोग के लिए लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है। इस फैसले से भारत के कई प्रमुख सेक्टर्स प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें टेक्सटाइल, डायमंड और ज्वेलरी जैसे बड़े निर्यात क्षेत्र शामिल हैं। अमेरिका को भारत द्वारा 10.9 अरब डॉलर का कपड़ा और 10 अरब डॉलर का हीरा-ज्वेलरी निर्यात किया जाता है, जिन पर अब अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इसके अलावा मशीनरी, कृषि उत्पाद, प्रोसेस्ड फूड, धातु, केमिकल्स और हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ सकता है। भारत के साथ ब्राजील भी इस टैरिफ नीति से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है।

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर भारत के प्रमुख निर्यात शहरों जैसे तिरुपुर, नोएडा, सूरत और विशाखापट्टनम पर दिखने लगा है, जहां से बड़ी मात्रा में उत्पाद अमेरिका भेजे जाते हैं। क्रिसिल रेटिंग्स ने चेतावनी दी है कि कुछ सामानों की निर्यात मात्रा में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। अमेरिका ने यह टैरिफ भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के विरोध में लगाया है। पहले 25 प्रतिशत का जवाबी शुल्क 7 अगस्त से लागू हुआ और फिर 21 दिनों की बातचीत की डेडलाइन के बाद 27 अगस्त से कुल टैरिफ 50 प्रतिशत कर दिया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को स्पष्ट कहा कि वे किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे और दबाव के बावजूद देश के हित में डटे रहेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स