अखिलेश यादव का उठा बड़ा कदम, RLD से मिलाया हाथ।
लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कश्मकश शुरू हो गयी है। वहीँ दूसरी ओर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन का औपचारिक एलान हो गया है। सूत्रों के मुताबिक जयंत चौधरी की पार्टी RLD, पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही दोनों दलों में उम्मीदवारों को लेकर भी सहमति हुई लेकिन अभी भी मुज़फ़्फ़रनगर सीट को लेकर दोनों दलों के बीच पेंच फँसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक RLD, पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें मेरठ, मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कैराना की सीटें शामिल हैं। RLD को सीटें तो सात दी जाएंगी लेकिन, तीन सीटों पर सपा का प्रत्याशी रहेगा जो RLD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगा। दोनों दल इस पर सहमत हैं लेकिन, मुज़फ़्फ़रनगर सीट पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। सपा यहां भी नल के सिंबल पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है।
शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच इन सीटों और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। जिसमे सपा अध्यक्ष, मुज़फ़्फरनगर सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं, लेकिन RLD इस पर सहमत नहीं है। हो सकता है सपा इस सीट पर अपने ही सिंबल पर उम्मीदवार उतारे और बिजनौर सीट RLD के हिस्से में आए। इसी बात को लेकर दोनों दलों में अभी भी कश्मकश जारी है। पश्चिमी यूपी की सीट नगीना से आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रेशेखर चुनाव लड़ेंगे। इसलिए इस सीट को दोनों दलों ने ही छोड़ दिया है। इसे लेकर कोई चर्चा भी नहीं की गई है। सपा और RLD पहले भी सिंबल और प्रत्याशी को लेकर फेरबदल क्र चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों दल मुज़फ़्फ़रनगर सीट पर आम सहमति बना पाते हैं या नहीं?
















































































Leave Your Message