नेपाल के रास्ते जैश के 3 आतंकी बिहार में दाखिल, विधानसभा चुनाव से पहले हाई अलर्ट। 

बिहार में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस चुके हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैसे ही इस इनपुट की पुष्टि हुई, बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन आतंकियों की तस्वीरें और पासपोर्ट डिटेल्स भी स्थानीय एजेंसियों के साथ साझा की गई हैं। विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह की संभावित आतंकी घुसपैठ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है, और इससे साफ है कि दुश्मन ताकतें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश में हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स