"झुकना विकल्प नहीं है": अमेरिकी टैरिफ नीति पर मोदी सरकार की चुप्पी को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। गुरुवार (28 अगस्त) को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने अमेरिकी कॉटन (कपास) पर लगाई गई ड्यूटी हटा दी है। पहले इस पर 11% ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब इसे शून्य कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि यह फैसला सीधे-सीधे भारतीय किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका ने हमारे सामान पर टैरिफ बढ़ा दिए हैं, लेकिन भारत ने जवाबी कदम उठाने के बजाय अमेरिकी कॉटन के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। "अमेरिका ने हमारे ऊपर टैरिफ लगाया, तो हमें भी उनके कपास पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए था। लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया," उन्होंने कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले अक्टूबर में जब भारतीय किसानों की कपास मंडी में पहुंचेगी, तब उन्हें मजबूरी में औने-पौने दाम पर बेचना पड़ेगा। "गुजरात, पंजाब, विदर्भ और तेलंगाना जैसे इलाकों के लाखों किसान इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे। उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा, और इसका जिम्मेदार सिर्फ मोदी सरकार होगी," केजरीवाल ने कहा। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया के कई देशों ने मजबूती से खड़े होकर जवाब दिया था। "चीन के ऊपर ट्रंप ने 145% टैरिफ (एक सौ पैंतालीस) लगाया, तो चीन ने भी 125% टैरिफ लगाया। मेक्सिको, कनाडा और यूरोपीय यूनियन—हर जगह सरकारों ने ट्रंप को उसी की भाषा में जवाब दिया। आखिरकार ट्रंप को झुकना पड़ा। ट्रंप कायर था, लेकिन जिसने उसका डटकर सामना किया, उसके आगे ट्रंप टिक नहीं पाया। यहीं नहीं, केजरीवाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा—"ट्रंप के सामने मोदी जी भीगी बिल्ली बन गए हैं। पता नहीं उनकी क्या मजबूरियां हैं, लेकिन इस चुप्पी से देश का नुकसान हो रहा है। जब ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया, तो हमें 100% टैरिफ लगाना चाहिए था। हमारी इतनी बड़ी आबादी है कि कोई भी देश हमारी नाराजगी सहन नहीं कर सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा—"ये सिर्फ किसानों का मुद्दा नहीं है, ये भारत के सम्मान का मुद्दा है। मोदी जी, आप हिम्मत दिखाइए। हम सब आपके साथ खड़े हैं। लेकिन झुकना विकल्प नहीं है।"

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स