राघव चड्डा हमलावर हो गये, क्यूं ? 'आप' के दिल में कुछ है क्या ?

चंडीगढ़ का नया मेयर कौन होगा, इस सवाल पर सस्पेंस बरकरार है। बीते दिन गुरुवार 18 जनवरी को मेयर पद के लिए नगर निगम कार्यालय में चुनाव होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार होने की वजह से यह टल गया। इधर, मेयर का चुनाव समय पर न होने की वजह से आप और कांग्रेस के नेताओं में गुस्सा देखा जा सकता है। इन नेताओं का कहना है कि बीजेपी के कहने पर पीठासीन अधिकारी ने बीमार होने का हवाला देकर चुनाव स्थगित करवाए हैं। आप ने हाईकोर्ट का भी रुख किया है, जहां आज सुनवाई होने की संभावना है। चंडीगढ़ नगर निगम में हर एक साल पर मेयर का चुनाव कराया जाता है। संख्या के लिहाज से इस बार आप और कांग्रेस का पलड़ा भारी है। मेयर चुनाव जीतने के लिए आप और कांग्रेस ने मजबूत मोर्चेबंदी की है। पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए राज्यसभा सांसद राघव चड्डा की चंडीगढ़ में ड्यूटी लगाई है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बसंल कमान संभाल रहे हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी नेताओं की भी नजर है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर नगर निगम के इस चुनाव में दोनों तरफ की पार्टियों ने क्यों पूरी ताकत झोंक दी है? चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव कितना अहम? 1. आप और कांग्रेस ने लोकसभा के लिए गठबंधन किया है। दोनों पार्टी निगम चुनाव के जरिए कार्यकर्ताओं और छोटे नेताओं का टेस्ट कर रही है। चंडीगढ़ और पंजाब हरियाणा की राजधानी है। पंजाब और हरियाण की राजनीति में अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन प्रयोग सफल हो जाता है, तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 2. ज्यादा पार्षद होने के बावजूद नगर निगम में आम आदमी पार्टी अपना मेयर नहीं बनवा पा रही है। पार्टी को कांग्रेस के साथ आने से उम्मीद बढ़ी है। पैतीस सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के 14, आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं।

सदन में शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। 3. चंडीगढ़ में लोकसभा की एक सीट है। अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन प्रयोग यहां सफल रहता है, तो इसका असर लोकसभा सीट पर भी पड़ेगा। वर्तमान में चंडीगढ़ सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स