उत्तराखंड में फिर फटा बादल: रुद्रप्रयाग के बड़ेथ डुंगर और चमोली के देवाल क्षेत्र में भारी तबाही, कई परिवार फंसे मलबे में। 

त्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बादल फटने से भारी तबाही मची है। रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली के देवाल क्षेत्र में यह आपदा सामने आई, जहां मलबे में कई परिवारों के फंसे होने की खबर है। चमोली में दो लोग लापता और दो घायल बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) समेत कई सड़कों पर भूस्खलन और मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं।
 

प्रभावित NH स्थानों में शामिल हैं:

* नंदप्रयाग
* कमेड़ा
* बनेरपानी
* गुलाबकोटी
* चटवापीपलस
* पागलनाला
* जिलासू के पास

गंगोत्री नेशनल हाईवे भी नालू पानी, पापड़ गाड, नेताला आदि स्थानों पर बंद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राहत टीमें, जेसीबी मशीनें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं। भारी बारिश के चलते लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिया है और कई जगहों पर जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स