राम भगवान के नाम से गूंजा विश्व।
राम राम जी
राम भगवान के नाम से गूंजा विश्व।
अद्भुत , अकल्पनीय। अविश्वासी , पर सत्य। जी हाँ , 500 वर्षों की घोर तपस्या के बाद आज प्रभु राम अपने वव निर्मित महल मई विराजमान होने जा रहें हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिनों का उपवास रखा है और आज ११` दिनों के बाद मोदी जी का व्रत छूटेगा। भगवान् पधार रहें हैं।
सेना के हेलिकॉप्टर ने राम मंदिर पर की पुष्प वर्षा .
राम मंदिर में भगवान राम के बालरूप रामलला का स्वागत करने के लिए देश-दुनिया में फैले करोड़ों श्रद्धालु तैयार .
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रामकथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य राम मंदिर पहुंच चुके हैं. इस दौरान देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटों समेत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे .
राम मंदिर में उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा हुईं भावुक, गले लगते ही निकले आंसू
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बीजेपी नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक-दूसरे को गले लगाया. इस दौरान उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा काफी भावुक नजर आईं और एक दूसरे को गले लगाते समय रो पड़ीं .
पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले बोले- 'अयोध्या की यह मेरी पहली यात्रा, अब आते रहेंगे'
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा, "यह अद्भुत अवसर है... मैं इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं... यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है. हम अयोध्या आते रहेंगे... अयोध्या की यह मेरी पहली यात्रा है. मुझे उम्मीद है कि हम भगवान के आशीर्वाद के लिए आते रहेंगे.
















































































Leave Your Message