‘वोट चोरी नहीं होने देंगे’: छपरा में वोटर अधिकार यात्रा के मंच से राहुल-तेजस्वी-अखिलेश ने दी चुनाव आयोग को खुली चेतावनी। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार, 30 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के 14वें दिन बिहार के छपरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव इस यात्रा में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य देशभर में मतदाता अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना है। वहीं, राजद नेता रोहिणी आचार्य, जो तेजस्वी यादव की बहन हैं, भी यात्रा में शामिल होने के लिए छपरा पहुंच गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को यह यात्रा सिवान के बबुनिया मोड़ पर पहुंची थी, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एक साथ मंच साझा करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की जा रही है। राहुल ने कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है और जब लोग जागरूक होते हैं, तो कोई ताकत उनके हक को नहीं छीन सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क और एकजुट रहें।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को "नकलची सरकार" करार देते हुए कहा कि यह सरकार केवल दूसरे राज्यों की योजनाओं की नकल करती है, लेकिन उन्हें जमीन पर लागू करने में नाकाम रही है। उन्होंने विशेष रूप से बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार ने युवाओं से रोजगार देने का जो वादा किया था, वह आज भी अधूरा है। तेजस्वी ने युवाओं से अपील की कि वे बदलाव की इस लड़ाई में आगे आएं और ऐसी सरकार बनाने में भूमिका निभाएं जो जनता की आवाज़ को समझे, सुने और उस पर अमल करे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मंच से संयुक्त रूप से भरोसा दिलाया कि अगर जनता का साथ मिला, तो वे वोट चोरी को रोकने के साथ-साथ एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करे और युवाओं को सुनहरा भविष्य दे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स