दिल्ली-एनसीआर में जलभराव और ट्रैफिक जाम, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट। 

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइडिंग व बादल फटने का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की गोहर घाटी में देर रात फ्लैश फ्लड से घरों और गाड़ियों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। IMD ने शनिवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को यहां तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जबकि मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में तेज बारिश की संभावना है। बिहार के कई जिलों में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का अनुमान है, जिसमें दरभंगा, चंपारण, किशनगंज, पटना, गया, नालंदा आदि शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और कोल्हापुर में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट है। BMC ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक मुंबई में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स