मायावती का फैसला: आकाश आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। 

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। अब तक आकाश बसपा के राष्ट्रीय Coordinator थे, लेकिन उन्हें प्रमोट करके मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी में अगली पंक्ति की कमान धीरे-धीरे उनके हाथों में सौंपी जा रही है। दरअसल, राष्ट्रीय संयोजक का पद बसपा में बेहद अहम माना जाता है और यह सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे बड़ा पद है। यानी अब आकाश आनंद पार्टी में नंबर दो की पोजीशन पर आ गए हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि मायावती भविष्य में पार्टी की बागडोर अपने परिवार को सौंपने की दिशा में बढ़ रही हैं, ताकि संगठन को एक तयशुदा दिशा और मार्गदर्शन।मिले। आकाश आनंद को मिली इस नई जिम्मेदारी के तहत वे सभी प्रदेश अध्यक्षों, केंद्रीय और राज्य स्तर के Coordinator के कामकाज की जांच करना और सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस कदम के पीछे मकसद पार्टी की कार्यप्रणाली को मजबूत करना और युवा नेतृत्व को आगे लाना है। यही कारण है कि राष्ट्रीय संयोजक बनने के साथ ही आकाश को छह नए राष्ट्रीय Coordinator की टीम भी सौंप दी गई है, जो उन्हें रिपोर्ट करेगी। इससे साफ है कि बसपा में संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से गढ़ा जा रहा है और आकाश आनंद को उसका केंद्र बनाया जा रहा है। राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो मायावती लंबे समय से उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन अब उम्र और बदलते हालात के बीच वह चाहती हैं कि पार्टी का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। यही वजह है कि उन्होंने आकाश को प्रमोट कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि आने वाले समय में वही बसपा का चेहरा और नेतृत्व संभालेंगे। आकाश ने भी अपनी नियुक्ति के बाद ‘एक्स’ पर लिखा कि वह बाबा साहेब आंबेडकर और कांशीराम के मिशन को बहनजी के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और मेहनत से आगे बढ़ाएंगे। इस तरह मायावती का यह फैसला न सिर्फ परिवारवाद की बहस को जन्म देता है बल्कि बसपा के अंदर भविष्य के नेतृत्व को लेकर तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर देता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स