भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात: पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 3 सितंबर तक बंद करने का लिया फैसला। 

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूलों के साथ-साथ सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान भी 3 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और बाढ़ राहत कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 1 सितंबर को यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थान तुरंत प्रभाव से बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन की होगी।

पंजाब में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे सड़कों और पुलों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे छात्रों और शिक्षकों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर 2025 तक बंद रखने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक यात्रा से बचाएं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, शिक्षण संस्थान फिर से खोले जाएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स