राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की साझा रैली में NDA पर तीखा हमला, JDU को सत्ता से बाहर करने की अपील। 

बिहार की सियासत में कल का दिन बेहद अहम रहा, जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपनी वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे। जनसभा में गूंजते नारों और भारी भीड़ के बीच दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा – “बिहार की जनता को बार-बार धोखा दिया गया है। नीतीश कुमार ने बार-बार पाला बदलकर सत्ता से चिपके रहने की राजनीति की है। इस बार जनता ने ठान लिया है कि JDU को पूरी तरह सत्ता से बाहर करना है। युवाओं को रोजगार और किसानों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी की है, और वोट चोरी का मतलब है अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और लोकतंत्र की चोरी। तेजस्वी यादव ने भी मंच से भीड़ का जोश बढ़ाते हुए कहा – “बिहार के नौजवानों के सपनों से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। हमारी सरकार बेरोजगारी खत्म करेगी और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाएगी। ये नकलची सरकार हमारे किए कामों की कॉपी तो कर सकती है, लेकिन विज़न और नई सोच नहीं ला सकती। जनता को अब तय करना है कि उन्हें डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजिनल। दोनों नेताओं ने जनता से अपील की कि इस चुनाव को बदलाव की लड़ाई मानें और जेडीयू को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होकर मतदान करें। जनसभा में मौजूद हजारों की भीड़ और नारों ने साफ कर दिया कि बिहार की चुनावी जंग इस बार बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक होने वाली है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स