बारिश के साथ बढ़ा डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा, जानिए मच्छरों से बचने के उपाय। 

इस बार मानसून के दौरान देशभर में हालात काफी बिगड़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गलियों और सड़कों पर पानी भर जाने से न सिर्फ लोगों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। बरसात के मौसम में सबसे बड़ी चिंता मच्छर जनित रोगों की होती है, जैसे—डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया। घरों और आसपास के इलाकों में जमा हुआ पानी मच्छरों को पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है, जिससे इन बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपके घर के आस-पास भी पानी इकट्ठा है, तो सतर्क हो जाइए और समय रहते कुछ जरूरी उपाय करना शुरू कर दीजिए, ताकि मच्छरों को घर से दूर रखा जा सके। क्योंकि अगर डेंगू या चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का समय पर इलाज न मिले, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

मच्छरों से बचने के उपाय, 
* पानी जमा न होने दें।
* घर और आसपास की सफाई रखें।
* मच्छरदानी का उपयोग करें।
* मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं।
* पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
* मच्छर रैकेट या वेपराइज़र का इस्तेमाल करें।
* तुलसी या नीम के पौधे लगाएं।
* खिड़की-दरवाज़ों में मच्छर जाली लगवाएं।
* समय-समय पर फॉगिंग करवाएं।
* आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स