प्राण-प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या में आस्था का जनसैलाब, बोले सत्येंद्र दास- हो रहा त्रेता युग का आभास। मेरे राम कलयुग मे आ गए। .
प्राण-प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या में आस्था का जनसैलाब, बोले सत्येंद्र दास- हो रहा त्रेता युग का आभास। मेरे राम कलयुग मे आ गए। ..
.
यूपी के अयोध्या में मंदिर परिसर के बाहर और आस-पास भक्तों की भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने फैसला लिया है।
बीजेपी चीफ का अयोध्या दौरा कैंसल, भीड़ के चलते और नेता भी नहीं जाएंगे प्रभु राम की नगरी
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार (24 जनवरी, 2024) को अयोध्या जाने वाले थे पर उनका प्लान रीशेड्यूल किया जा रहा है. अयोध्या में भीड़ के मद्देनजर उनका अयोध्या दौरा रद्द हो गया है. बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता अगले कुछ दिनों तक अयोध्या दर्शन करने नहीं जाएगा।
सूचना निदेशक शिशिर की ओर से बताया गया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन पर लोगों में उत्साह और उत्सुकता है. भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हैं। मीडिया भी से अनुरोध है कि वे निर्धारित स्थान राम की पैड़ी पर ही अपना कार्य करें. अयोध्या में आ रहे श्रद्धालुओं को सड़क पर न रोकें।
अयोध्या में 22 जनवरी को हमने जो देखा वह हमारी यादों में अंकित रहेगा: प्रधानमंत्री
राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में हमने जो देखा वह आने वाले कई वर्षों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समारोह का एक वीडियो साझा किया और कहा, ‘‘कल 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा ’’
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मोदी ने सोमवार को भव्य मंदिर के निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के ‘‘मजबूत, सक्षम और दिव्य’’ भारत की नींव बनाने का आह्वान किया था. उन्होंने इस अवसर को एक नए युग का आगमन भी बताया. लाखों लोगों ने टेलीविजन पर अपने घरों और पड़ोस के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखा और इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद लिया।
















































































Leave Your Message