बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू, अक्टूबर में तारीखों का ऐलान संभव, नवंबर में हो सकती है वोटिंग।
बिहार की सियासत एक बार फिर गर्माने वाली है, क्योंकि विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा अगले महीने होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि वोटिंग प्रक्रिया नवंबर में दो या तीन चरणों में आयोजित की जा सकती है, जबकि 15 से 20 नवंबर के बीच मतगणना कराए जाने की चर्चा है। इस दिशा में तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। एसआईआर प्रक्रिया के पूरा होने के बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सितंबर के आखिरी सप्ताह में संभावित है। इसके बाद चुनाव की घोषणा लगभग तय मानी जा रही है। आयोग की रणनीति यह है कि समय पर चुनाव कराए जाएं ताकि नया विधानसभा सत्र समय रहते शुरू हो सके। सभी राजनीतिक दल भी अब मीडिया रणनीति, रैलियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर सक्रिय हो गए हैं। बिहार की राजनीति में यह चुनाव खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह मौजूदा गठबंधन समीकरणों और जनता के रुझान की दिशा को नया मोड़ दे सकता है।
















































































Leave Your Message