“जल्द खत्म होगा पाकिस्तान का वजूद” – सीएम योगी का बड़ा बयान, चाणक्य नीति से की तुलना!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के अस्तित्व पर बड़ा बयान दिया और कहा कि, “बहुत जल्द पाकिस्तान का वजूद खत्म होने वाला है।”

सीएम योगी ने कहा कि आज पाकिस्तान भीतर से पूरी तरह खोखला और अराजकता का शिकार हो चुका है। उन्होंने आचार्य चाणक्य का हवाला देते हुए कहा, “जिस राष्ट्र में आंतरिक उपद्रव होता है, वह अराजक कहलाता है और अराजक राष्ट्र बहुत शीघ्र समाप्त हो जाता है।”

पाकिस्तान अस्त-व्यस्त और दुर्गति की ओर

सीएम योगी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की हालत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह अस्त-व्यस्त, कमजोर और दिशाहीन हो चुका है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान की स्थिति देखकर समझा जा सकता है कि अराजकता किसी भी देश को उसके अस्तित्व के सामने प्रश्नचिन्ह खड़ा कर सकती है।”

सीएम योगी ने भारत की तुलना करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही ऐसी स्थितियों से सजग रहा है। हमारे यहां वैदिक काल से धरती को माता माना गया है, और कोई भी सच्चा पुत्र अपनी माता के साथ अराजकता बर्दाश्त नहीं कर सकता।

प्रभु श्रीराम का उदाहरण दिया

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि, “जब राक्षसों का उत्पात बढ़ा, तब श्रीराम ने संकल्प लिया कि वो धरती को राक्षस-विहीन बनाएंगे। आज भी अगर कोई भारत की आन-बान-शान के साथ दुस्साहस करता है, तो हर भारतवासी उठ खड़ा होगा।”

सीएम योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान लगातार आंतरिक संकट, आर्थिक बदहाली और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है।

रामराज्य की पुनः स्थापना का समय

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंत में कहा कि “राष्ट्र की रक्षा के लिए जब-जब संकट आएगा, भारतवासी एकजुट होंगे। यही रामराज्य की नींव है, और यही भारत की शक्ति।”

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स