‘B से बिहार या बीड़ी?’: केरल कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल, JDU-BJP ने साधा निशाना, कांग्रेस ने मांगी माफी!

बिहार की राजनीति में इस वक्त ज़बरदस्त उबाल है, और इसकी वजह बना है केरल कांग्रेस का एक विवादास्पद ट्वीट। इस ट्वीट में लिखा गया – ‘B से बिहार, B से बीड़ी!’ इस टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में आग लगा दी है। सत्ताधारी दल बीजेपी और सहयोगी जेडीयू ने इस बयान को बिहार के लोगों का घोर अपमान बताया है।

बीजेपी बोली – “कांग्रेस ने फिर की हद पार”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे, अब बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। क्या तेजस्वी यादव इस घटिया सोच का समर्थन करते हैं?” उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के नेता, डीएमके और तेलंगाना कांग्रेस के नेता भी बिहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैं —“यह कांग्रेस की बिहार-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।”

JDU का पलटवार – “B से बुद्धि, B से बजट”

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ा। उन्होंने लिखा: “B से बीड़ी ही नहीं, बुद्धि भी होती है, जो कांग्रेस में नहीं बची है। B से बजट होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस को बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से जवाब देगी।

विवाद बढ़ा तो कांग्रेस ने मांगी माफी

ट्वीट पर जब राजनीतिक तूफान तेज हुआ तो केरल कांग्रेस को बैकफुट पर आना पड़ा। पार्टी ने अपने X अकाउंट से सफाई देते हुए कहा: “हम देख रहे हैं कि जीएसटी दरों पर हमारी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। यदि किसी को ठेस पहुंची हो तो हम क्षमा प्रार्थी हैं।”

बिहार की राजनीति में इस एक ट्वीट ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है, खासकर तब जब विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं। अब देखना यह है कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेतृत्व इस विवाद से खुद को कैसे अलग करते हैं, और जनता इसका क्या राजनीतिक जवाब देती है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स