रूस ने तैयार की कैंसर की पहली पर्सनलाइज्ड MRNA वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’, जिसने ट्यूमर को किया खत्म और मरीजों को दी नई जिंदगी की उम्मीद। 

दुनियाभर में बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच एक बड़ी और उत्साहजनक सफलता सामने आई है। रूस के वैज्ञानिकों ने ‘एंटरोमिक्स (Enteromix)’ नाम की एक वैक्सीन विकसित की है, जो क्लिनिकल ट्रायल में 100% प्रभावी और सुरक्षित साबित हुई है। इस वैक्सीन ने न केवल ट्यूमर का आकार घटाया, बल्कि कुछ मामलों में कैंसर कोशिकाओं को पूरी तरह नष्ट करने में भी सफलता पाई है। इस वैक्सीन को रूस के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजिकल सेंटर और एंगेलहार्ड्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने मिलकर तैयार किया है। यह वैक्सीन COVID-19 mRNA तकनीक पर आधारित है, लेकिन इसे कैंसर के लिए एक पर्सनलाइज्ड इम्यूनोथेरेपी के रूप में विकसित किया गया है। यह खोज दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए नयी उम्मीद की किरण बनकर उभरी है।

रूस में विकसित की गई कैंसर वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ कैंसर इलाज में एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। यह वैक्सीन इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन के रूप में दी जाती है और शरीर की इम्यून सिस्टम को कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर खत्म करने के लिए प्रशिक्षित करती है। कीमोथेरेपी और रेडिएशन के साइड इफेक्ट्स से मुक्त, यह वैक्सीन लंग, ब्रेस्ट, कोलोरैक्टल और पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों के लिए बेहद प्रभावी साबित हुई है। क्लिनिकल ट्रायल में यह 100% सुरक्षित रही और अब रूस के कई कैंसर सेंटर्स में इसका उपयोग शुरू हो चुका है। भारत में भी इसके जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है, जो कैंसर इलाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स