नीतीश कुमार ने दिखाई 80 पिंक बसों को हरी झंडी, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं की यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से 80 नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात यह है कि इन बसों में सिर्फ महिलाएं यात्रा कर सकेंगी, और इनकी ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1,065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा की शुरुआत भी की। अब यात्री डिजिटल टिकटिंग सिस्टम के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पिंक बसों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी और यात्रा के दौरान महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि आगे जाकर सुविधाओं में और सुधार किया जा सके। यह योजना राज्य के अलग-अलग जिलों में लागू की जा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिल सके।   यह कदम न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, बल्कि इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, डिजिटल ट्रांजिट सिस्टम का विस्तार, और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना भी है। यह पहल बिहार में सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। बस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। गर्भवती महिलाओं के लिए अलग सीटों की व्यवस्था की गई है और कंडक्टर को उनके लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। इसके अलावा, दूरदराज की यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बसों में मेडिकल जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है, जिससे महिलाओं को एक सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव मिल सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स