राहुल गांधी के काफिले को घेरने की कोशिश, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की माफी की मांग।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 सितंबर (बुधवार) को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के रास्ते में प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाजपा नेताओं की मांग थी कि राहुल गांधी बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
इस विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि, “राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई, जो बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी को इस पर माफी मांगनी चाहिए और उस नेता को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। दिनेश सिंह ने आगे कहा कि उनका सड़क जाम करने का कोई इरादा नहीं था। “हम स्नातक चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे, तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के चलते हमें भी हस्तक्षेप करना पड़ा,” उन्होंने कहा। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बटोही होटल के पास की है, जहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी वापस जाओ" के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को शांत कराने और स्थिति संभालने की कोशिश की।
















































































Leave Your Message