मौसम विभाग की चेतावनी: भोपाल में उमस और बारिश का संगम, 12 से 15 सितंबर तक रहेगा अलर्ट!

भोपाल में मौसम लगातार बदल रहा है, जहां तेज बारिश के बाद भारी उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के पास एक सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र है, जो अगले 12 घंटे में पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होने की संभावना है। मानसून ट्रफ़ लाइन भी सक्रिय है, जो श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के ऊपर भी ऊपरी हवा का सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से 12 से 15 सितंबर तक कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मैहर, बैतूल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स