नीतीश कुमार का दिमागी खेल, जानकर रह जाएंगे, विपक्ष भी हैरान!

बिहार कैबिनेट में खलबली मचि हुई है। नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार कैबिनेट में नया दाव खेल दिया और 3 विभागों के मंत्री बदल दिए। शिक्षा विभाग के मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग में भेज दिया गया है। तेजस्वी यादव के करीबी आलोक मेहता को शिक्षा विभाग की कमान सौंपी दी गई है। बिहार सरकार ने कैबिनेट के इस फेरबदल को समान्य बताया है और नीतीश सरकार में शिक्षा विभाग में इस तरह का फेरबदल नया नहीं है। पिछले 9 साल में नीतीश कुमार के कैबिनेट में 6 शिक्षा मंत्री बदले जा चुके हैं। राज्य कैबिनेट में मंत्री और उसके विभागों का बदलना तो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है, लेकिन जिस तरह से शिक्षा महकमे में मंत्री बदले जा रहे हैं, उससे कई सवाल भी उठ रहे हैं। आम तौर पर किसी भी मंत्रि की नियुक्ति सरकार के पूरे कार्यकाल के लिए होती है।

हालांकि, मुख्यमंत्री को किसी भी मंत्री को हटाने का अधिकार है। यह अधिकार संविधान में भी दिया गया है पर ज्यादा मंत्रियों के बदलाव से विभाग गैर-जिम्मेदारना हो जाता है। साथ ही बजट का ठीक ढंग से उप्योग नहीं हो पाता है।  कम कार्यकाल की वजह से मंत्री असरदार नीति नहीं बना पाते हैं। जिस वजा से ये कहना गलत नहीं होगा की नितीश सरकार को इस फेरबदल का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 2015 में नीतीश कुमार ने नए सिरे से बिहार की कमान संभाली थी। तब से अब तक गन्ना विभाग में सबसे ज्यादा मंत्री बदले गए हैं। हाल ही में चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग की कमान मिली है। गन्ना की तरह की शिक्षा विभाग में भी मंत्रियों की खूब अदला-बदली हुई है। 2015 में अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग की कमान मिली थी। 2017 में कृष्णनंदन वर्मा को यह विभाग सौंपी गई। 2020 में जब फिर सरकार बनी, को मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाया गया।
विवाद की वजह से 3 दिन में ही उनसे यह विभाग ले लिया गया. कुछ दिन अपने पास रखने के बाद मुख्यमंत्री ने यह विभाग विजय चौधरी को दे दी. आरजेडी के साथ सरकार बनी, तो चंद्रशेखर तो शिक्षा मंत्री बनाया गया, लेकिन 17 महीने में ही उनसे यह विभाग लेकर आलोक मेहता को दे दी गई है। गन्ना और शिक्षा की तरह ही कानून विभाग का भी हाल बेहाल है। बिहार में पिछले 9 साल में 6 कानून मंत्री बदले जा चुके हैं। वर्तमान में शमीम अहमद बिहार के कानून मंत्री हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स