PM मोदी ने मिजोरम को दी 9000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें मिजोरम को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली पहली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन प्रमुख रहा, जिससे आइजोल अब रेलवे नक्शे पर आ गया है। इस पहल को क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें देश और विदेश में पूर्वोत्तर की संस्कृति का राजदूत बनने पर गर्व है। उन्होंने "राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट" का ज़िक्र करते हुए निवेशकों से पूर्वोत्तर की अपार संभावनाओं में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह समिट बड़े निवेश और परियोजनाओं के लिए नए द्वार खोल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का भी उद्घाटन किया, जिससे अब आइजोल रेलवे मानचित्र पर शामिल हो गया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का सीधा फायदा पूर्वोत्तर के कारीगरों और किसानों को हो रहा है। उन्होंने मिजोरम के बांस उत्पाद, ऑर्गेनिक अदरक, हल्दी और केले को देशभर में प्रसिद्ध बताते हुए कहा कि सरकार लोगों की जीवनशैली और व्यापार को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने नई पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब कई उत्पादों पर टैक्स कम होगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। अब प्रधानमंत्री मोदी का अगला दौरा मणिपुर होगा, जहां वह 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा पूर्वोत्तर भारत को मजबूत बुनियादी ढांचे और नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
















































































Leave Your Message