दिल्ली-एनसीआर में 25 गैंगस्टर ठिकानों पर सुबह से जारी बड़ी छापेमारी, 380 पुलिसकर्मियों ने मारी रेड।
दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और सोनीपत सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई है। पुलिस को इन गैंगस्टरों के खिलाफ पुख्ता इनपुट मिला था, जिसके बाद ये ऑपरेशन प्लान किया गया। छापेमारी के दौरान कई बैंकों के फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी रसीदें और फर्जी आईडी भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा कुछ ठिकानों से पुलिस ने ड्रग्स से जुड़ा सामान भी बरामद किया है, जिससे नारकोटिक्स एंगल की भी जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों में कुछ गैंगस्टरों के करीबी रिश्तेदार और फाइनेंसर भी शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इन गैंगस्टरों का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ है, खासकर दुबई और कनाडा जैसे देशों में।
छापेमारी के दौरान जिन इलाकों में विरोध या तनाव की स्थिति बनी, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ स्थानों पर लोकल क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन का मकसद है गैंगस्टर नेटवर्क की रीढ़ को तोड़ना और अवैध कमाई के स्रोतों को बंद करना।
















































































Leave Your Message