देहरादून में बारिश का कहर: टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में घुसा नदी का पानी। 

उत्तराखंड के देहरादून समेत कई जिलों में हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देहरादून में तमसा नदी उफान पर आ गई है, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। हालांकि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है, लेकिन मंदिर परिसर में पानी भर जाने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रुक गई है। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह 5 बजे के बाद से ही नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था। यह स्थिति कई वर्षों बाद देखी गई है। बारिश के कारण सहस्त्रधारा क्षेत्र में भी कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर चिंता जताई है और बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, राहत और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। एहतियात के तौर पर देहरादून के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और लोगों को नदियों व जलस्रोतों के पास न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूरे राज्य में कहीं-कहीं अति तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार सतर्क हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स