ममता बनर्जी का विवादित बयान! ममता बनर्जी ने अल्लाह क्यों बोला ?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीते दिन हुए संगति मार्च के संबोधन पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में अल्लाह की कसम खाते हुए कहा कि बीजेपी को समर्थन करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी स्पीच में काफिर शब्द का भी इस्तेमाल किया। ममता बनर्जी के भाषण पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद काेलकाता में संगति (सर्वधर्म सद्भाव) मार्च निकाला था। इस दौरान मस्जिद, गिरिजाघर और गुरद्वारा जैसे विभिन्न धर्मों के उपासना स्थलों पर गई थीं।
उन्होंने सर्वधर्म रैली की अगुवाई करते हुए धार्मिक सद्भाव के लिए सांकेतिक यात्रा की, लेकिन इस यात्रा के दौरान ममता बनर्जी द्वारा दिए गए संबोधन पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस रैली में ममता बनर्जी ने भड़काऊ बयान दिए और काफिर शब्द प्रयोग किया। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि उनहोंने अपने संबोधन में कहा कि अल्लाह की कसम बीजेपी को सपोर्ट करने वाले काफिरों को नहीं छोड़ने की बात कही। दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने इस रैली के दौरान अपने संबोधन में कहा कि एक बात याद रखिए, बीजेपी की मदद मत करिए, आप में से कोई भी बीजेपी को समर्थन करेगा। अल्लाह की कसम कोई भी आपको माफ नहीं करेगा। मैं आपको माफ नहीं करूंगी। आरोप है कि रैली में संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने काफिर शब्द का भी इस्तेमाल किया। बीजेपी का दावा है कि ममता बनर्जी ने कहा कि जो काफिर हैं वो डरते हैं, जो लड़ते हैं वो जीतते हैं।
ममता बनर्जी के संगति मार्च की रैली के वीडियो के साथ मई 2022 का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद के मौके पर भीड़ को संबोधित कर रही थीं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो सुनने में 'काफिर' जैसा लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें वही करने दीजिए जो वे चाहते हैं। हम डरे हुए नहीं हैं। हम कायर नहीं हैं। हम 'काफ़िर' नहीं हैं। हम संघर्ष करते हैं। हम लड़ना जानते हैं। हम उनके खिलाफ लड़ेंगे। हम उन्हें ख़त्म कर देंगे।
















































































Leave Your Message