17 सितंबर को पीएम मोदी के धार आगमन के दौरान भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, प्रशासन ने ट्रैफिक सुरक्षा के कड़े निर्देश किए जारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर 2025 को पी.एम. मित्र मैगा पार्क, भैंसोला, धार (मध्य प्रदेश) में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें धार, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, अलीराजपुर, देवास, खरगौन और बड़वानी जिलों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल वाहनों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारी और मध्यम माल वाहक वाहनों (जैसे 407) को प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित किया जाएगा। 17 सितंबर को सुबह 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक झाबुआ से धार की ओर आने-जाने वाले भारी और माल वाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्ग दाहोद, भावरां, अलीराजपुर, कुक्षी, मनावर, अमझेरा, धार, धरमपुरी और धामनोद से इंदौर के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह झाबुआ से रतलाम मार्ग पर भी भारी, मध्यम और हल्के माल वाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, और वैकल्पिक मार्ग मेघनगर, थादंला, बामनिया होते हुए रतलाम तक रहेगा। इसके अलावा, पैटलावद से भैंसोला होकर बदनावर की ओर जाने वाले सभी भारी, मध्यम और हल्के माल वाहक वाहनों तथा कार्यक्रम में सम्मिलित न होने वाले सवारी वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा, जबकि इनके लिए वैकल्पिक मार्ग मेघनगर, थादंला, बामनिया, रतलाम और बदनावर के लिए उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम स्थल भैंसौला की ओर केवल उन्हीं सवारी वाहनों को आने की अनुमति होगी जो कार्यक्रम में शामिल हैं। बदनावर से भैंसौला का मार्ग 7 बजे से एकतरफा (One Way) होगा, केवल कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए, और पैटलावद से भैंसोला मार्ग सुबह 10 बजे तक केवल कार्यक्रम में शामिल वाहनों के लिए खुला रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यक्रम स्थल पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाना है।
















































































Leave Your Message