भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच, राहुल ने ये क्या कह दिया?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर फिर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को असम के बारापेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच दावा किया कि सीएम सरमा देश के सबसे भ्रष्ठ मुख्यमंत्री हैं और उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कंट्रोल करते हैं। उन्हीं के पास सीएम का कंट्रोल है। अगर असम सीएम कुछ भी गृह मंत्री के खिलाफ बोलेंगे तब उन्हें पार्टी से निकाल फेंका जाएगा।  राहुल गाँधी ने आगे दावा किया कि बीजेपी वालों को जितने केस लगाने हैं, वे लगा लें। उन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह केस से नहीं डरते हैं। वह न तो भारतीय जनता पार्टी से डरते हैं और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से। कांग्रेस  ने ये भी आरोप लगाया है कि बीजेपी-आरएसएस के लोग एक धर्म, जाति, भाषा और प्रदेशों को दूसरे से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं मगर हम मोहब्बत फैलाते हैं। बीजेपी के लोग नफरत से भरे हैं जिनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हैं। 
असम सीएम को लेकर भी कांग्रेस नेता बोल रहे हैं की हिमंत बिस्वा सरमा के दिल में पूरी दुनिया से नफरत है। वह सुबह उठते हैं और उनके दिल से नफरत निकलती है। लड़ाई उनसे नहीं बल्कि जंग उनके दिल में नफरत से है। नफरत को नफरत कभी नहीं काट सकती है। अगर किसी ने आपको गलत बोला और आपने भी उसे वैसा ही उल्टा बोला तो यह ऐसे ही जारी रहेगा। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से काटा जा सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से किए गए इस जुबानी हमले से पहले असम में राहुल और कांग्रेसियों की सुरक्षा के मसले पर मौजूदा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा था। उन्होंने दो पन्ने के लेटर में दावा किया कि कई मौकों पर असम पुलिस सुनियोजित ढंग से खड़ी रही या फिर उसने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा घेरे में सेंध लगाते हुए राहुल गांधी के पास पहुंचने दिया। खरगे के मुताबिक, सार्वजनिक तौर पर सबूत होने के बाद भी अब तक किसी भी शरारती तत्व की गिरफ्तारी नहीं हुई और कई मामलों में जांच भी शुरू नहीं हुई, जबकि इससे पहले कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कल पार्टी और असम की बीजेपी सरकार में टकराव देखने को मिला था जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स हटाते हुए गुवाहाटी में दाखिल हो गए थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स