चमोली में बादल फटा, गांवों पर टूटा कहर: 6 घर ध्वस्त, 7 लोग लापता, बचाव कार्य जारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के चलते बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मची है। नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में बादल फटने से कई घर और वाहन मलबे में दब गए। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कुंतरी लंगाफली वार्ड में छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सात लोग लापता हैं, जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। धुर्मा गांव में भी भारी नुकसान हुआ है, जहां कई मकान, दुकानें और गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और तहसील प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गोपेश्वर स्थित जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने भी इन घटनाओं की पुष्टि की है और बताया कि भूस्खलन के मलबे ने कई घरों को नष्ट कर दिया है। खराब मौसम के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है, लेकिन लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है।
मंगलवार को देहरादून और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल फटने और मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची। उफनती नदियों ने इमारतों, सड़कों और पुलों को बहा दिया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग लापता हो गए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में 600 से अधिक लोग फंस गए। इधर, मौसम विभाग ने अगले 20 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
















































































Leave Your Message