IPHONE 17 खरीदने की होड़ में मचा हंगामा, मुंबई स्टोर के बाहर भिड़े लोग।
भारत में Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के मौके पर 19 सितंबर को मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। फोन को खरीदने की होड़ में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Apple ने भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है, जिसे लेकर मुंबई के BKC और दिल्ली के साकेत स्थित Apple स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ उमड़ी। लोग फोन खरीदने के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे। मुंबई में मौजूद ग्राहक अमन चौहान ने बताया कि वह रात 12 बजे से कतार में थे और उन्होंने iPhone 17 Pro Max के दो वेरिएंट (256GB और 1TB) खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि नया नारंगी रंग और नए फीचर्स उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य ग्राहक इरफान ने बताया कि वे रात 8 बजे से इंतजार कर रहे थे, और इस बार फोन में कैमरा, बैटरी और लुक में अहम बदलाव किए गए हैं। दिल्ली के साकेत स्टोर पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां iPhone 17 की बिक्री आज से शुरू हुई है।
















































































Leave Your Message