DUSU चुनाव में ABVP की शानदार जीत, अध्यक्ष पद पर आर्यन मान ने मारी बाज़ी, 28,841 वोटों से मिली जीत!
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला है चुनाव प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्थानों को नुकसान पहुंचाने का। कई जगह दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए, दीवारें खराब की गईं और प्रचार में तय मानकों का पालन नहीं किया गया। इसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने सात छात्र उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है, जो पहले ही डीयू प्रशासन से कारण बताओ नोटिस पा चुके हैं। कोर्ट ने दो न्यूज चैनलों को भी नोटिस जारी किया है जिन्होंने चुनाव प्रचार की रिपोर्टिंग की थी। अदालत ने निर्देश दिया है कि वे 10 अगस्त से 19 सितंबर तक की वीडियो फुटेज को सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर किया जा सके। कोर्ट ने छात्रों के बर्ताव पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “पिछले साल की गलतियों से कोई सीख नहीं ली गई है” और यह स्थिति दुखद है। छात्रों को चार हफ्तों में जवाब देने के लिए कहा गया है। यह पूरा मामला अब छात्र राजनीति में जवाबदेही, अनुशासन और नैतिकता की कमी की ओर इशारा करता है। बड़ा सवाल यह है कि क्या हमारे भविष्य के नेता नियमों और कानून की इज्जत करना सीखेंगे?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 3-1 से बड़ी जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने इसे संगठन की नीतियों और छात्रों के समर्थन का नतीजा बताया। वहीं, सचिव पद पर कुणाल चौधरी विजयी रहे। कुणाल ने छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि वे DU के हर छात्र के साथ खड़े रहेंगे। इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी और कहा कि यह जीत युवाओं के "राष्ट्र प्रथम" की विचारधारा में विश्वास का प्रतीक है, जो छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
















































































Leave Your Message