तरविंदर मारवाह ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा पत्र, नवरात्र में मीट बिक्री पर लगाएं रोक।
दिल्ली के जंगपुरा से बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने नवरात्र के दौरान मीट की दुकानों को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। मारवाह का कहना है कि नवरात्र हिंदू समुदाय के लिए पवित्र समय होता है, जब लोग व्रत रखते हैं, इसलिए 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मीट की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने नगर निगम और प्रशासनिक विभागों को भी आदेश जारी करने का सुझाव दिया ताकि दुकानों को अस्थाई रूप से बंद कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि सिर्फ उच्च अधिकारियों को पत्र नहीं लिखा है, बल्कि MCD मेयर से भी इस विषय पर चर्चा की है। साथ ही, वे और उनके वॉलेंटियर्स खुद दुकानदारों से अपील करेंगे कि वे नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रखें। मारवाह ने स्पष्ट किया कि ये बंदिश जबरदस्ती नहीं होगी, बल्कि स्वेच्छा से दुकानें बंद की जाएंगी, जैसा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ था। यह अपील सभी प्रकार की मीट की दुकानों के लिए होगी और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी जाकर दुकानदारों से आग्रह किया जाएगा, हालांकि वहां असर कम होगा क्योंकि उनके लोग कम रहते हैं। विधायक का कहना है कि मीट की बिक्री बंद कराना हिंदू आस्था और व्रत की पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
















































































Leave Your Message