अखिलेश यादव की हूंकार, कहा गठबंधन में जीत है ! BJP वालों संभल जाओं |
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता दल के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि कोई सुगबुगाहट नहीं है और हमें उम्मीद है कि नीतीश राजग में शामिल नहीं होंगे, वह 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करेंगे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए’ जन पंचायत पखवाड़े के दौरान यह बात कही।
अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने संबंधी बयान को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा, ''ममता बनर्जी ने अकेले लड़ने के लिए कहा है, इसलिए कांग्रेस को उन्हें मनाना चाहिए। छोटे दलों को साथ लाने की कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है।'' समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक हैं। लोकसभा चुनाव पर उत्तर प्रदेश में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘‘बहुत मजबूत गठबंधन बन रहा है और यह गठबंधन सीट का नहीं बल्कि जीत का है।’’ यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी, अखिलेश यादव ने कहा, ''जीत सीट बंटवारे की रणनीति का हिस्सा है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘कन्नौज से समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी और यहां से भारतीय जनता पार्टी के लोगों का सफाया हो जाएगा। ज्ञानवापी सर्वे पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा और कहा कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और वे अपनी विफलता को छिपाने के लिए इसी तरह के कदम उठाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा, ''यह हमारे भाईचारे और एकता के ताने-बाने को तोड़ने की साजिश है।'' उन्होंने कहा, ‘‘किसान ठगा महसूस कर रहा है, किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है, नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, निराश हैं और सड़कों पर सांड घूम रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं। जनता भाजपा सरकार से परेशान है।'' सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया, ‘‘जनता ने पीडीए के साथ रहने का मन बना लिया है, पीडीए 90 फीसदी आबादी की आवाज है और ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ही लोकसभा चुनाव में एनडीए को हरायेगा।''
















































































Leave Your Message