*हाईजैक अलर्ट! एयर इंडिया फ्लाइट में पायलट की सतर्कता से टली अनहोनी, 9 पैसेंजर लिए हिरासत में।
बेंगलुरु से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने गलती से कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उस यात्री ने दरवाजा खोलने के लिए सही पासकोड भी डाल दिया, जिससे पायलट के पास अलर्ट पहुंचा। पायलट ने तुरंत सीसीटीवी देखा और हाईजैक की आशंका के चलते दरवाजा नहीं खोला। फ्लाइट के वाराणसी पहुंचने के बाद उस यात्री और उसके 8 साथियों को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, वह पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा था। पूछने पर उसने कहा कि उसे लगा वो टॉयलेट का दरवाजा है। जब क्रू ने बताया कि वह कॉकपिट का दरवाजा है, तो वह चुपचाप वापस लौट गया। एयर इंडिया ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि फ्लाइट में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। यात्री गलती से कॉकपिट एरिया में चला गया था। लैंडिंग के बाद तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और अब जांच चल रही है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस यात्री को कॉकपिट का पासकोड आखिर पता कैसे चला?
















































































Leave Your Message