डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास में RJD की महत्वपूर्ण बैठक।
बिहार में राजनीतिक संकट के बीच पार्टियों में हलचल तेज है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने विधायकों की अलग-अलग बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए तख्तापलट इस बार आसान नहीं होगा। बिहार में राजनीतिक उथल पुथल के बीच RJD पार्टी, पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है। साथ ही गठबंधन टूटने की सूरत में पार्टी की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज सरकार बनाने का दावा किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि RJD, कांग्रेस और अन्य दल, 114 विधायकों के साथ जीतन राम मांझी के चार विधायकों को, अपने खेमे में करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है। वहीं, जदयू के भी कुछ विधायकों के टूटने का दावा RJD की ओर से किया जा रहा है। बता दें कि RJD की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। RJD विधायक दल की बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास में होगी। बताया जा रहा है कि यहां तेजस्वी यादव सभी विधायकों के साथ रणनीति बनाएंगे। बिहार की बदलती हुई सियासत के बीच तेजस्वी की इस बैठक को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। हो सकता है की आज RJD विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। नीतीश कुमार अगर JDU से गठबंधन तोड़ते हैं, तो RJD बिहार में सबसे बड़ा दल होने के नाते, राजभवन जा कर सरकार बनाने का दावा कर सकती है।
वहीं दूसरी और बीजेपी का मानना है कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने से लालू-तेजस्वी जैसे अन्य फैक्टर हावी हो जाएंगे जिसका पार्टी को नुकसान हो सकता है। विधानसभा चुनाव साथ में कराने पर नीतीश कुमार की एंटी इंकमबेंसी भी नुकसान कर सकती है। हम तैयार हैं और आपको १ महीने के एजेंडा देने के लिए सिर्फ 28500 रूपए में।
















































































Leave Your Message