पूनम पांडे अब नहीं निभाएंगी मंदोदरी का किरदार, लवकुश रामलीला समिति ने विरोध के चलते लिया फैसला। 

दिल्ली में होने वाली भव्य लवकुश रामलीला में अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन इस फैसले के बाद से लगातार विरोध हो रहा था। समाज के कई वर्गों और संस्थाओं ने आपत्ति जताई, जिससे रामलीला के धार्मिक उद्देश्य पर असर पड़ रहा था। विवाद को देखते हुए, लवकुश रामलीला समिति ने पूनम पांडे को भूमिका से हटाने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने पत्र जारी कर कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और पूनम को इस निर्णय को समझने की अपेक्षा है। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई है।

अभिनेत्री पूनम पांडे को दिल्ली में आयोजित होने वाली लवकुश रामलीला में मंदोदरी की भूमिका निभानी थी। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी उत्सुकता जताई थी और कहा था कि वह नवरात्र के पूरे नौ दिन का व्रत भी रखेंगी। हालांकि, उनके चयन के बाद से ही विश्व हिंदू परिषद, कंप्यूटर बाबा सहित कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। कंप्यूटर बाबा ने यहां तक कह दिया कि पूनम को मंदोदरी नहीं, शूर्पणखा का किरदार दिया जाना चाहिए था। उन्होंने समिति की सोच पर भी सवाल उठाए। विश्व हिंदू परिषद ने एक पत्र लिखकर इस भूमिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रामलीला केवल एक नाटकीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रतिबिंब है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स