इंदौर: नवरात्रि मेले में दुकानें देने पर विवाद, ID जांच के बाद हटाए गए मुस्लिम स्टॉल्स, BJP विधायक की कार्रवाई।

इंदौर के कनकेश्वरी मेला मैदान में ठेके को लेकर एक बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब यह सामने आया कि विधायक रमेश मेंदोला द्वारा महेश पालीवाल उर्फ गुड्डू को दिया गया मेला और मनोरंजन साधनों का ठेका, महेश ने आगे बढ़ाकर फिरोज नामक युवक को दे दिया। विधायक को इस बात की जानकारी नहीं थी। जैसे ही यह बात सामने आई, हिंदू जागरण मंच ने इसका विरोध करते हुए इसे धार्मिक भावना से जुड़ा मामला बताया और मांग की कि गैर-हिंदू व्यक्तियों को मेले से हटाया जाए। संगठन के दबाव के बाद विधायक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न केवल फिरोज और महेश से ठेका वापस लिया, बल्कि आईडी चेक कर मुस्लिम समाज से जुड़े सभी दुकानदारों और झूला संचालकों को मेले से हटवा दिया गया। विधायक समर्थक जीतू यादव ने दावा किया कि धार्मिक आयोजन में गैर-हिंदुओं को शामिल किए जाने से समाज में असंतोष फैलता है, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल हिंदू महिलाओं को दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा क्योंकि विधायक रमेश मेंदोला, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं और खुद भी कनकेश्वरी गरबा आयोजन से जुड़े हुए हैं। इस घटना ने ना सिर्फ मेले की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि धार्मिक आयोजनों में ठेका व्यवस्था को लेकर समुदाय विशेष के शामिल होने पर उठ रहे सामाजिक और राजनीतिक तनाव को भी उजागर कर दिया।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स