रेलवे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, इस बार 78 दिनों का मिलेगा बोनस।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को दिवाली और छठ पूजा से पहले बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई है। सरकार ने कहा है कि यह बोनस दिवाली से पहले ही रेलवे कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा। इस बोनस का भुगतान ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेक मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप सी कर्मचारियों को किया जाएगा। इसके अलावा, मोदी कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन को डबल लेन में बदलने की मंजूरी भी दी है, जिस पर लगभग 2,192 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस डबल लेन परियोजना की लंबाई 104 किलोमीटर होगी और यह बिहार के चार जिलों को कवर करेगी, जिससे रेलवे की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के हाइब्रिड एन्युइटी मोड़ पर निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है, जिसकी कुल लंबाई 78.942 किलोमीटर और लागत लगभग 3,822.31 करोड़ रुपये है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शिपबिल्डिंग, मरीन फाइनेंसिंग और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को भी मंजूरी दी है, जिसमें शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम, मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड, शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम और लीगल, पॉलिसी एवं प्रोसेस रिफॉर्म्स जैसे चार प्रमुख भाग शामिल हैं। साथ ही, मेडिकल शिक्षा क्षेत्र को भी बढ़ावा देते हुए कैबिनेट ने 5000 नए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों और 5023 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है, जिससे चिकित्सा शिक्षा में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। इस प्रकार, सरकार ने रेलवे कर्मचारियों से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और मेडिकल शिक्षा तक कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश के विकास को नई गति दी है।
















































































Leave Your Message