‘I LOVE MOHAMMAD’ कार्यक्रम में भड़काऊ बयान, मौलवी ने सीएम योगी को दी मौत की धमकी, कहा- 'यहीं दफना देंगे'।
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगांव से एक बेहद गंभीर और विवादास्पद मामला सामने आया है, जहां 'आई लव मोहम्मद' कार्यक्रम के दौरान एक मौलाना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मंच से खुलेआम भड़काऊ और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मौलवी की पहचान अशफाक निसार शेख के रूप में हुई है, जिसने अपने भाषण में न सिर्फ सीएम योगी के लिए अपशब्द कहे, बल्कि उन्हें माजलगांव की मुस्तफा मस्जिद आने की चुनौती देते हुए दफनाने की धमकी भी दे डाली। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है। हैरानी की बात यह है कि अब तक माजलगांव पुलिस थाने में इस मामले को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम संगठनों द्वारा किया गया था, जो कानपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लगाने वालों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन करती है। फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है, क्योंकि सार्वजनिक मंच से किसी मुख्यमंत्री को धमकी देना न केवल गंभीर आपराधिक मामला है, बल्कि इससे राज्य में कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।
















































































Leave Your Message