बाढ़ और जलभराव के बीच प्रशासन की कड़ी निगरानी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और ओडिशा में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी। 

तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। बांधों के गेट खोलने के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। तेलंगाना में उस्मान सागर और हिमायत सागर से 10,439 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मूसी नदी के किनारे स्थित इलाकों में पानी भर गया, जिससे चादरघाट, मूसा नगर, रसूलपुरा और अन्य कॉलोनियों के घर प्रभावित हुए। लोग अस्थायी आश्रयों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। वहीं उत्तर भारत में मानसून की वापसी शुरू हो गई है और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

तेलंगाना में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मूसी नदी उफान पर है, जिससे हैदराबाद का एमजीबीएस बस स्टैंड बाढ़ के पानी में डूब गया। यात्रियों को अचानक आई इस बाढ़ के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चादरघाट के पास मूसानगर में 200 से ज्यादा घर जलमग्न हो गए और लोग सड़क पर सामान लेकर रोते हुए निकलते दिखे। विनायक वीधी और रसूलपुरा जैसे क्षेत्रों से लगभग 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। मूसारामबाग पुल से चार फुट पानी बहने के कारण यातायात रोक दिया गया है और प्रशासन ने पुल के बंद होने की चेतावनी दी है। इस आपदा के बीच ट्रैफिक पुलिस और जीएचएमसी के कर्मचारियों ने रातभर राहत और बचाव कार्य किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में 20 सेमी से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स