बिहार की सियासत का हुआ तख्ता पलट, नीतीश कुमार बहरूपिया है, कुछ और बड़ा होना है अभी।

पूरे देश में जब से लोकसभा के चुनाव का आगाज हुआ है तभी से बिहार की राजनीति भी बहुत गर्म हो चुकी है ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा बिहार के लोगों पर बहुत भारी पड़ने वाला है । बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलें एक बार फिर सही साबित हुईं। नीतीश कुमार ने वही किया जो वह चाहते थे।  

उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि वे महागठबंधन से अलग होने का फैसला कर चुके हैं। इसके बाद शाम होते-होते उन्होंने नौंवी बार भाजपा के समर्थन से सीएम पद की शपथ  ले ली। jdu  का भाजपा से गठबंधन तय है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को भाजपा के समर्थन का पत्र सौंप दिया। राज्यपाल ने समर्थन पत्र स्वीकार कर लिया। इसके बाद साफ हो गया है कि बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के समर्थन से सरकार बनाएंगे। विधानसभा में भाजपा के अठत्तर, jdu के 45 और हम के 4 विधायक हैं। दो सौ  तेरालीस (243) सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों को मिलाकर यह आंकड़ा 127 होता है, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से पांच ज्यादा है।

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। अब सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है।  जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है। केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी। नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पहली बार मीडिया से बात चित हुई।  उन्होंने कहा कि हम पहले भी बीजेपी के साथ थे और आगे भी रहेंगे, अब इधर उधर जाने का सवाल नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि बहुत जल्दी मंत्रिमडंल का विस्तार होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के काम को आगे बढ़ाएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार के घर-घर में खुशी है। आरजेडी को पहले अपने बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव का जवाब देते हुए कहा कि अब कोई खेला नहीं होने वाला है।  उन्होंने कहा कि स्वभाविक प्रक्रिया है। जो हुआ है बिहार के लिए अच्छा है।  जहां थे वहां निश्चित रुप से वही स्थिति थी अब ठीक हो गई है। लोग चाहते थे कि ये सरकार जाए और दूसरी सरकार आए। तेजस्वी यादव पहले अपनी चिंता करें।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स